भारत के राष्ट्रपति 1. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जन्मः 1884 मृत्युः 1963 कार्यकालः 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 खासियतः देश के पहले राष्ट्रपति और लगातार दो बार राष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित होने वाले एकमात्र व्यक्ति. 2. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जन्मः 1888 मृत्युः 1975 कार्यकालः 13 मई 1962 से 13 मई 1967 खासियतः उपराष्ट्रपति से राष्ट्रपति बनने वाले पहले व्यक्ति. उनके जन्मदिवस 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. 1933 से 1937 तक लगातार पांच बार साहित्य के नोबल पुरस्कार के लिए नामित किए गए. 3. डॉ. ज़ाकिर हुसैन जन्मः 1897 मृत्युः 1969 कार्यकालः 13 मई 1967 से 3 मई 1969 खासियतः पहले निर्वाचित मुस्लिम राष्ट्रपति. जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संस्थापक. राष्ट्रपति पद पर आसीन रहते हुए मृत्यु. वाराहगिरी वेंकट गिरि जन्मः 1894 मृत्युः 1980 कार्यकालः 3 मई 1969 से 20 जुलाई 1969 खासियतः वी.वी. गिरि पदस्थ राष्ट्रपति ज़ाकिर हुसैन की मृत्य...